शादी के 10 साल बाद Wife से अलग हुए म्यूजिक कंपोजर डी. इम्मान के रास्ते, बोले- अब हम कानूनी तौर पर पति-पत्नी नहीं

12/29/2021 1:00:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2021 में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स को उनका लाइफ पार्टनर मिला तो वहीं कईयों के रास्ते अलग भी हो गए। कई फेमस कपल्स ने अपने जीवन साथी से अलग होने का फैसला ले लिया। वहीं अब इस लिस्ट में मशहूर संगीतकार डी. इम्मान का नाम भी शामिल हो गया है। डी इम्मान पत्नी मोनिका रिचर्ड संग शादी के लगभग एक दशक बाद तलाक ले रहे हैं। इस बात की घोषणा फिल्म निर्देशक ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है।

PunjabKesari

 

रजनीकांत की अन्नात्थे के लिए संगीत तैयार करने वाले डी. इम्मान ने सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर करते हुए लिखा- "मेरे सभी शुभचिंतकों और उत्साही संगीत प्रेमियों के लिए, जो हमेशा साथ रहे हैं, मैं इसके लिए वास्तव में आभारी हूं। जैसा कि जीवन हमें अलग राह पर ले जाता है। मोनिका रिचर्ड और मैंने नवंबर 2020 तक आपसी सहमति से कानूनी रूप से तलाक ले लिया है और अब पति-पत्नी नहीं हैं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों, संगीत प्रेमियों और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे हमें हमारी गोपनीयता दें और हमें आगे बढ़ने और आगे बढ़ने में मदद करें। आपकी समझ, प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

 

View this post on Instagram

A post shared by D.Imman (@immancomposer)

बता दें, डी. इम्मान तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय संगीत निर्देशकों में से एक है। तमिल के अलावा उन्हें कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए भी जाना जाता है। उन्हें इसी साल अजित-स्टारर विश्वसम में संगीत के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News