हार्ट अटैक ने ली एक और जान: स्टेज पर परफॉर्म करते-करते दुनिया से चले गए ओडिया सिंगर मुरली महापात्रा, फैंस को आई केके की याद

10/4/2022 9:00:43 AM

मुंबई: बी-टाउन से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई हैं। खबर हैं कि फेमस ओड़िया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। मुरली महापात्रा की ओडिशा के कोरापुट में दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने के दौरान स्टेज पर मौत हुई।

उनके निधन की जानकारी सिंगर के परिवार ने दी। सिंगर मुरली महापात्रा  के भाई बिभूति प्रसाद महापात्रा ने बताया कि ओड़िया सिंगर की रविवार रात को हार्ट अटैक से मौत हुई। उनकी तबीयत पहले से ठीक नहीं थी।

 

जानकारी के मुताबिक महापात्रा की तबीयत ठीक नहीं थी और जयपुर शहर(ओडिशा) में वह चार गानों को गाने के बाद अचानक मंच पर ही कुर्सी पर बैठ गए। उन्हें हाॅस्पिटल ल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुरली महापात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पटनायक ने ट्वीट कर लिखा-'लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में आनंद का भाव उत्पन्न करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।'

केके की भी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

मुरली महापात्रा के निधन ने सी साल कोलकाता के होटल में आयोजित कंसर्ट में केके (कृष्णकुमार कुन्नथ)की मौत की याद दिला दी। केके की भी लाइव कंसर्ट के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर केके को भी हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनका निधन हो गया था। केके के अचानक निधन से हर कोई चौंक गया था।

Content Writer

Smita Sharma