नेपाल घूमने निकलीं ‘बबीता जी’, पशुपति नाथ मंदिर और बौद्धनाथ स्तूप के किए दर्शन
6/22/2023 10:29:06 AM
मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता इन दिनो नेपाल की नेचुरल ब्यूटी का लुफ्त उठा रहीं हैं। एक्ट्रेस अपने लिए समय निकाल कर नेपाल घूमने निकली हैं। मुनमुन ने नेपाल से अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की हैं।
नेपाल टूर के दौरान एक्ट्रेस ने पशुपति नाथ मंदिर और बौद्धनाथ स्तूप का दौरा भी किया। मुनमुन ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पशुपति नाथ मंदिर और बौद्धनाथ स्तूप", उन्होंने नेपाल के मॉन्यूमेंट प्लेस के सामने पोज देते हुए अपनी कई फोटोज शेयर की हैं।
फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहें हैं। नेपाल में रहने वाले फैन एक्ट्रेस से मिलने की रिक्वेस्ट भी कर रहें हैं।