मां अम्बा जी के दरबार पहुंची ''बबिता जी'', फैंस को भायी मुनमुन दत्ता की सादगी

8/8/2021 12:41:57 PM

मुंबई: टीवी के पाॅपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी उर्फ मुनमुन दत्ता इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं दो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता मां अम्बा जी के दरबार पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में मुनमुन माता जी के मंदिर में खड़ी नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो मुनमुन ग्रीन कलरे के सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।  माथे पर टीका, गले मां अंबे के दरबार की चुनरी लिए  मुनमुन की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस मुनमुन की सादगी को काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ मुनमुन ने कैप्शन में लिखा- माता अम्बा जी के सुंदर दर्शन हाल ही में किये। जय माता दी,जय आंबे।

 बता दें कि मुनमुन ने साल 2004 में शो 'हम सब बाराती' सेअपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें असल पहचान शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाकर मिली। वह साल 2008 से  बबीता जी का रोल रही हैं।

Content Writer

Smita Sharma