9 साल छोटे राज अनादकट के साथ डेटिंग की अफवाहों पर फूटा ''बबीता जी''का गुस्सा, बोलीं-''खुद को भारत की बेटी कहने पर आती है शर्म''

9/13/2021 8:11:30 AM


मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो' की 'बबीता जी' यानि मुनमुन दत्ता बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। हाल ही में  मुनमुन दत्ता और उनके को-स्टार राज अनादकट के डेटिंग की खबरों के बाॅलीवुड गलियारों में खूब चर्चे थे। खबरें थी मुनमुन दत्ता अपने से नौ साल छोटे  राज अनादकट को डेट कर रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने उन रिपोर्टों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। मुनमुन ने एक ओपन लेटर लिखा है और अपनी भड़ास निकाली है। इस लेटर को लिखते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें खुद को भारत की बेटी कहते हुए भी शर्म आती है।

मुनमुन ने अपने ओपन लेटर में लिखा-'आम लोगों के लिए, मुझे आपसे कुछ अच्छे की उम्मीद थी लेकिन वो गंदगी जो आपने कमेंट सेक्शन में बरसाई हैं, उसे पढ़ने के बाद ये साबित हो जाता है कि हम पढ़े लिखे होने के बाद भी ऐसे समाज का हिस्सा हैं जो लगातार नीचे गिर रहा है। महिलाओं को लगातार आपके हास्य के लिए उनकी उम्र से शर्मसार किया जाता है। आपके इस तरह के मजाक से किसी के जीवन पर क्या बीतती है, ये  किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ने के लिए काफी है। इसकी चिंता आपको कभी नहीं होगी, मैं लोगों का पिछले 13 साल से मनोरंजन कर रही हूं लेकिन लोगों को 13 मिनट नहीं लगे मेरी सम्मान को ठेस पहुंचाने में।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

 

मुनमुन ने आगे लिखा- 'तो अगली बार कोई इतना डिप्रेस हो जो अपनी जान लेना चाहें तो रुक कर एक बार सोचना जरूर सोचें कि आपके शब्द उसे अंत की तरफ ले जा रहे हैं या नहीं। 'आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहते हुए शर्म आ रही है।'

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻‍♀️🦋 (@mmoonstar)

 

मीडिया पर भी निकाली भड़ास

एक्ट्रेस ने लिखा-'मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट। आपको इस तरह की काल्पनिक बातें किसी की प्राइवेट लाइफ के बारे में छापने की आजादी किसने दी है और वो भी उनकी मर्जी के बिना? आपके इस खराब बरताव से सामने वाली की इमेज को जो नुकसान पहुंचता है, क्या आप उसके लिए रेस्पोंसिबल होंगे? आप टीआरपी के लिए उस औरत तक को नहीं छोड़ते जिसने कुछ समय पहले अपना प्यार खोया या अपना बेटा खोया है। आप किसी की गरिमा की कीमत पर सेंसेशनल खबरें बनाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, लेकिन क्या आप उनकी लाइफ को बरबाद करने की जिम्मेदारी ले सकते हैं?? अगर नहीं, तो आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए।'

बता दें कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मुनमुन और राज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस खबर ने सबका ध्यान खींचा था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स तक शेयर किए और दावों पर अपना रिएक्शन दिए।
 

Content Writer

Smita Sharma