Pics: ''तंत्र'' फेम मुनीषा खटवानी के हाथों रची पिया के नाम की मेहंदी, 25 मार्च को ''सपनों के राजकुमार'' समीर ठाकुर संग लेंगी साथ फेरे

3/24/2022 3:56:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय, कैटरीना कैफ, करिश्मा तन्ना के बाद अब टीवी एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी भी शादी के बंध में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मुनीषा 25 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड समीर ठाकुर संग सात फेरे लेने जा रही हैं। एक्ट्रेस के घर शादी की खूब रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।  


यह तस्वीरें मुनीषा खटवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होने वाली दुल्हन येलो लहंगे में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं।

 

इस लुक को उन्होंने हैवी ज्वेलरी और स्टाइलिश ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 

 

इस दौरान उनके साथ उनके होने वाले पति यानि समीर ठाकुर और फ्रेंड नजर आ रहे हैं, जिनके साथ मुनीषा मस्ती भरे पोज दे रही हैं।

 

 

समीर ब्लैक आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे हैं और अपनी होने वाली दुल्हन संग जबरदस्त जोड़ीबनाते दिख रहे हैं।

 

 

एक्ट्रेस के हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रची हुई दिखाई दे रही है।


फैंस कपल की इन प्यारी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neha Adhvik Mahajan (@nehaadhvikmahajan)

बता दें, टीवी शो 'तंत्र' और अपने पराए में नजर आ चुकीं फेम एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टैरो कार्ड रीडर भी हैं। उनकी समीर ठाकुर से बातचीत एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। बातों-बातों में दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। अब कपल ने अपने प्यार को अंजाम देने का फैसला ले लिया है।  25 मार्च 2022 को अब ये कपल एक दूसरे का हो जाएगा।

 


 

Content Writer

suman prajapati