41 की उम्र में शादी के बंधन में बंधी ''तंत्र'' फेम मुनीषा खटवानी, लाल जोड़े में सजधज कर सोलमेट समीर ठाकुर संग मंदिर में लिए सात फेरे

3/26/2022 10:41:10 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल 'तंत्र' और 'अपने पराये' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मुनीषा खटवानी 25 मार्च को शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने बीते शुक्रवार इंटरप्रेन्योर बॉयफ्रेंड समीर ठाकुर के साथ सात फेरे लिए। 41 की मुनीषा ने धूमधाम से अपने सोलमेट संग शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 


 
मुनीषा खटवानी और समीर ठाकुर ने मुंबई के लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात फेरे लिए। इस खास मौके पर दोनों एक-दूसरे के रंग में रंगे नजर आए।

 

रेड लहंगे के साथ मैचिंग चूड़ा और हैवी ज्वेलरी कैरी किए मुनीषा खूब सजीं। ओवरऑल लुक में दुल्हन की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

 

वहीं उनके पति समीर भी रेड शेरवानी में अपनी दुल्हन संग ट्विनिंग किए नजर आ रहे हैं। माथे पर लाल टीका और गले में वरमाला पहने समीर परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।


तस्वीरों में एक दूसरे का हाथ थामे कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। कई तस्वीरों में समीर मुनीषा को किस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 


एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनीषा खटवानी ने शादी के लिए मंडप में शानदार अंदाज में एंट्री ली। एक्ट्रेस फूलों की चादर के नीचे ढोल के साथ मंडप में पहुंचीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hansa Singh (@hansasinghofficial)

फैंस कपल की तस्वीरों को लाइक कर नई लाइफ के लिए उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं। 

 

बता दें, मुनीषा खटवानी और समीर ठाकुर की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। ऐसे ही बातों-बातों में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था और अब दोनों हमेशा के लिए सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by munisha khatwani tarot reader (@munishakhatwani)

Content Writer

suman prajapati