WHAT! काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी ने छोड़ा सोशल मीडिया,इमोशनल होते हुए कहा- 'अपना ख्याल रखना'

10/4/2022 12:36:39 PM

मुंबई: काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी स्टैंड अप कॉमेडी के दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। वह  अपने बेहतरीन अंदाज़ से लोगों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं। मुनव्वर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मुनव्वर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं हालांकि इस बार वो सोशल मीडिया छोड़ने की खबर में हैं।  2 अक्टूबर को मुनव्वर फारुकी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो थोड़ा इमोशनल नज़र आ रहे हैं।

 

वह कहते हैं-'हाय दोस्तों मैं सोशल मीडिया छोड़ रहा हूं कितने वक्त के लिए पता नहीं। कुछ पर्सनल चल रहा है और कुछ मत समझना जो आने वाली वीडियो थी वो टीम के पास है वो तैयार करके अपलोड कर देंगे मैंने फाइनल कट भी नहीं देखी है लेकिन आपको वीडियो पसंद आएगी। अपना ख्याल रखना।'

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी आखिरी बार एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप में नजर आए थे। उन्होंने इस सीजन की पहली ट्राॅफी अपने नाम की थी। इस जीत के बाद उनके फैंस की गिनती बढ़ गई। उनके हर काम को फैंस का प्यार मिला चाहे वो कॉमेडी हो या फिर म्यूजिक वीडिया या फिर रैप सॉन्ग। अब मुनव्वर फारुकी के यूं सोशल मीडिया छोड़ने के फैसले से फैंस काफी निराश हैं।  
 

Content Writer

Smita Sharma