कंगना रनौत को देखकर चौंक गए मुनव्वर फारूकी

10/23/2023 5:00:55 PM

नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के ट्रेंडिंग कंटेस्टेंट है। वो अपनी क्यूट हरकतों और बातों से अकसर फुटेज बटोरते रहते हैं। लेकिन फिलहाल मुनव्वर फारुकी कंगना रनौत की एंट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस का प्रमोशन कर रही हैं। जिसको लेकर कंगना रनौत ने बिग बॉस 17 के घर पर एंट्री ली। हालांकि उनकी सरप्राइज एंट्री ने मुनव्वर फारुकी को काफी चौंका दिया।

कंगना रनौत ने मुनव्वर पर किया कमेंट
बॉलीवुड क्वीन की एंट्री से सभी घर वाले काफी खुश लग रहे हैं। लेकिन वहीं, मुनव्वर काफी हैरान परेशान दिखाई दे रहे थे। घर के अंदर आते ही कंगना ने मुनव्वर पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे लगा नहीं था कि तुम्हारी शक्ल दोबारा देखने को मिलेगी, पर मिली अच्छा इत्तेफाक है। ये सुनकर सभी घर वाले हंसने लगते हैं। इसके बाद कंगना रनौत ने घर वालों के साख काफी मस्ती करती हुई नजर आईं।

लॉकअप शो के विनर थे मुनव्वर फारुकी
आपको बता दें, साल 2022 में, मुनव्वर कंगना के डिजिटल रियलिटी शो लॉक अप सीजन 1 में एक कंटेस्टेंट के रूप में दिखाई दिए और शो के विनर भी बने थे। इस 
दौरान कंगना रनौत को घर के अंदर देखकर मुनव्वर चौक गए। शो के दौरान कंगना और मुनव्वर के बीच अक्सर बहस हो जाती थी। इसलिए जब कल रात कंगना बिग बॉस 17 में पहुंची तो मुनव्वर का चेहरा उदास हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कंगना को देखकर वो काफी हैरान हैं।


साल 2021 में कंगना रनौत पर साधा था निशाना
दरअसल, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर ने साल 2021 में सोशल मीडिया के माध्यम से कंगना की आलोचना की थी। उन्होंने कंगना की नेपोटिज्म पर उनके विचारों पर भी 
निशाना साधा था। बता दें मुनव्वर ने ट्वीट किया था कि कंगना नेपोटिज्म के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने खुद की बहन को मैनेजर रखा है। इतना ही नहीं मुनव्वर ने यह भी लिखा था की- कंगना के ट्वीट पढ़ने के बाद लग रहा है कि मैं जेल में चला जाऊं। हालांकि सीजन के आखिरी तक दोनों एक दूसरे को समझ गए थे। फिलहाल मुनव्वर बिग बॉस 17 का हिस्सा हैं और लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि वो इसकी दावेदारी भी पेश कर सकते हैं। हालांकि आने वाले समय में क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Content Editor

Varsha Yadav