कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत ''सत्यप्रेम की कथा'' का मुंबई शेड्यूल हुआ पूरा

10/6/2022 3:02:23 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साजिद नाडियाडवाला और नमाह पिक्चर्स का सहयोग, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को रिलीज़ होने की उम्मीद है, दर्शक फिल्म के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आगामी संगीत प्रेम गाथा, 'सत्यप्रेम की कथा' के बारे में दर्शकों की बढ़ती प्रत्याशा को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने फिल्म के मुंबई शेड्यूल के पूरे होने की घोषणा कि है। 

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस नये उद्यम के लिये  दूसरी बार एक साथ आनेवाले हैं। इसके अलावा, फिल्म की प्रगति के साथ हम फिल्म के बारे में और जानकारी प्राप्त करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बात को अपने सोशल मीडिया पर ले जाते हुए, कार्तिक ने फिल्म के रैप-अप को साझा किया जिसमें उन्हें पूरी टीम के साथ गरबा का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा-

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

सत्य प्रेम की कथा भी एनजीई और नमाह पिक्चर्स के बीच बड़े पैमाने पर सहयोग का प्रतीक है। दिलचस्प बात यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विद्वांस के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Content Writer

Jyotsna Rawat