कंगना और उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा समन
11/18/2020 1:56:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत लॉकडाउन की शुरूआत से ही अपने होमटाउन हिमाचल में फैमिली संग वक्त बिता रही हैं। हिमाचल में रहते हुए कंगना और उनके बहन रंगोली को मुंबई पुलिस की ओर से दो बार समन किया जा चुका है, लेकिन पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन न हाजिर होने के बाद पुलिस ने अब एक बार और यानि तीसरी बार दोनों बहनों को समन भेजा है।
बता दें इससे पहले कंगना और रंगोली को मुंबई पुलिस ने अक्टूबर के महीने समन भेजा था और 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन दोनों बहनें अब तक पुलिस स्टेशन पुछताछ के लिए नहीं पहुंची और उन्होंने न पहुंचने का कारण भाई की शादी में बिजी होने को बताया था। अब इस समन में पुलिस ने कंगना और रंगोली को 23-24 नवंबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर कंगना और रंगोली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
स्थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी। कंगना और उनकी बहन पर सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांटने का आरोप है। पुलिस ने 124 ए सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
वर्कफ्रंट पर, कंगना बहुत जल्द फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का किरदार निभाने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस तेजस और धाकड़ में भी नजर आएंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह

NBER रिपोर्टः ढाका दुनिया का सबसे धीमी गति वाला शहर, इस City की स्पीड है सबसे तेज