मुंबई पुलिस ने कंगना-रंगोली को फिर भेजा समन, 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा

11/3/2020 2:44:14 PM

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रौनात सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना ने सोशल मीडिया पर कई बयान दिए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के कारण कंगना के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मुंबई पुलिस ने कंगना और उसकी बहन रंगोली सिंह को नोटिस भेजा है और 10 नवंबर को पेश होने के लिए बोला है।


यह समन कंगना के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद भेजा गया है। स्थानीय अदालत के आदेश पर मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ 17 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की थी। कंगना और उनकी बहन पर सोशल मीडिया के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़काने, कलाकारों को हिन्दू-मुसलमान में बांटने का आरोप है। पुलिस ने 124 ए सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले भी कंगना और उनकी बहन रंगोली को 26 और 27 अक्टूबर को भी समन भेजा था। लेकिन एक्ट्रेस ने घर में शादी होने के कारण मना कर दिया था। अब बांद्रा पुलिस ने दोबारा नोटिस भेजा है और 10 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है।


काम की बात करें तो कंगना बहुत जल्द फिल्म थलावली में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का किरदार निभाने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस तेजस और धाकड़ में भी नजर आएंगी।

Smita Sharma