SSR Case: मुंबई पुलिस बोली-''के के सिंह ने नहीं लिया कभी रेहा चक्रवर्ती का नाम, मीडिया के दवाब में नहीं आएंगे....

7/29/2020 3:18:14 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को डेढ महीना हो गया है लेकिन अब तक मुंबई पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। वहीं कुछ दिन पहले सुशांत की फाइनल विसरा रिपोर्ट आई। मुंबई पुलिस कहा कि इस रिपोर्ट में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नही पाई गई। अब उनकी पेट और नाखून की फोरेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसी बीच बीती शाम को सुशांत के पिता ने केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रही रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई।

केके सिंह के इन आरोपों ने मुंबई पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए। लेकिन अब अब मुंबई पुलिस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सुशांत के परिवार ने बयान दर्ज करवाते वक्त रेहा चक्रवर्ती का नाम नहीं लिया था जबकि उनसे कई बार पूछा गया था। सूत्र ने कहा-'हमने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के हर सदस्य का बयान लिया था, जिनमें सुशांत सिंह के पिता केके सिंह और बहन भी शामिल थे। किसी ने भी अपने बयान में रेहा चक्रवर्ती का नाम नहीं लिया जबकि हमने कई बार पूछा था।'

सूत्र ने आगे कहा-'सुशांत सिंह के पिता और जीजा जब मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर से मिले थे, उन्होंन रेहा चक्रवर्ती से जुड़े किसी भी तरह का शक होने के बारे में नहीं कहा था।' बिहार में एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस से जुड़े सूत्र ने कहा-'बिहार पुलिस के यहां पहुंचने के बारे में हमें मंगलवार शाम को ही पता चला। मुंबई पुलिस अभी सुशांत सिंह राजपूत की तीन कंपनियों की अभी तक जांच कर रही है। इनमें रेहा और उनके भाई निदेशक हैं लेकिन हम मीडिया के दवाब में नहीं आएंगे और किसी नतीजे पर नहीं पहुंचेंगे।'

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रेहा के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। एक्टर के पिता ने रेहा और उनके परिवारवालों पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इतना ही उन्होंने रेहा पर सुशांत के अकाउंट से करोड़ों रुपए निकालने और उसके फोन नंबर बदलवाने का आरोप भी लगवाया है

Smita Sharma