#MeToo का दिखा असर, आलोक नाथ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने रेप का मामला किया दर्ज

11/21/2018 11:01:56 AM

मुंबई: #MeToo की चपेट में आए संस्कारी बाबूजी यानी एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ ओशिवारा पुलसि स्‍टेशन में बलात्‍कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। टीवी लेखिका विनता नंदा ने बीते दिनों एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं इसके बाद कई एक्ट्रेसेस ने आलोक के बारे में कई राज खोले और उनके दुर्व्यवहार की बातें सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। 

बता दें कि इन आरोपों के बाद आलोक का कहना था कि ये आरोप झूठे हैं। खबरों के मानें तो अब उन्होंने विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था।

आलोक की पत्नी ने 12 अक्टूबर को अम्बोली पुलिस स्टेशन में एक खत लिखा था। जानकारी के मुताबिक आलोक ने निचली अदालत से भी गुजारिश की है, कि वो उनके खिलाफ किए गए मानहानि कृत्य पर संज्ञान लें और इसकी जांच करवाएं। 

Neha