FIR के बाद विवेक ओबेरॉय बोले-''प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया,निकले थे बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान''

2/21/2021 11:40:57 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी के साथ बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चला रहे थे।

Bollywood Tadka

इस दौरान विवेक ओबेरॉय मुंबई की सड़कों पर बिना मास्क के नजर आए थे और कोरोना वायरस महामारी के दौरान सभी को सार्वजनिक रूप से फेस-मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके बाद  एक्टर के खिलाफ पब्लिक प्लेस में मास्क ना पहनने पर और कोरोना वायरस महामारी के बीच नियमों की तोड़ने पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं इस एफआईआर के बाद विवेक ओबेरॉय ने अपना दर्द बयां किया।

 

PunjabKesari

उन्होंने ट्वीट कर कहा-'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया! निकले थे  बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान। बिना हेलमेट के सवारी पर मुंबई पुलिस ने किया चेकमेट।' इसके अलावा एक्टर ने मुंबई को धन्यवाद देते हुए कहा- 'हमारी गलती का एहसास दिलाने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद। सुरक्षा सबसे पहले हैं। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क जरूर पहने।'

Bollywood Tadka

बता दें कि विवेक ओबेराॅय  पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। यह मामला जुहू पुलिस ने दर्ज किया है।

PunjabKesari

जुहू पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया- 'सरकार द्वारा अनिवार्य सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए एक्टर विवेक ओबेरॉय के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। एहतियात के तौर पर सभी नागरिकों को फेस-मास्क पहनना अनिवार्य है। यह नियम कोरोना वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए हैं। इस मामले में एक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News