जावेद अख्तर ने बढ़ाई कंगना रनौत की मुश्किलें, मेट्रोपॉलिटन अदालत ने एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई पुलिस को दिए जांच के आदेश

12/19/2020 4:42:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने एक बार फिर कंगना रनौत की मुश्किले बढ़ा दी हैं। मेट्रोपॉलिटन अदालत ने जावेद के मानहानि केस की सुनवाई के बाद कंगना के खिलाफ मुंबई पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। गीतकार ने पिछले महीने गलत बयानबाजी के चतले एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि केस दर्ज कराया था। 

बता दें जावेद अख्तर ने पिछले महीने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि कंगना ने जावेद अख्तर पर बेबुनियाद आरोप लगाए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने फिर 3 दिसंबर को अदालत में अपना बयान भी दर्ज करवाया था। 


शनिवार को जावेद अख्तर के वकील ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए जांच की मांग की। इस पर कोर्ट ने जुहू पुलिस को इस मामले की जांच करने के आदेश दे दिए है। इस मामले में पुलिस को अपनी जांच की रिपोर्ट 16 जनवरी 2021 को अदालत में पेश करने के लिए कहा गया है। 


बताते चले, कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ कहा था कि उन्होंने मुझे घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने को कहा था। इतना ही नहीं कंगना भी कई इंटरव्यूज में जावेद पर हमला बोल चुकी हैं। 

suman prajapati