शाहरुख खान को अपना बर्थडे मनाना पड़ा भारी, मुंबई पुलिस ने बंद करवाई पार्टी

11/3/2018 6:26:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बीते दिनों अपना 53वां बर्थडे मनाया। वहीं शाहरुख के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म जीरो' का ट्रेलर रिलीज किया गया।  ट्रेलर की सफलता के बाद शाहरुख ने अपने बर्थडे की ग्रैंड पार्टी रखी थी। पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। ये ग्रैंड पार्टी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रखी गई थी। 

पार्टी में सभी लोगों ने जमकर मस्ती की और ये पार्टी काफी देर तक चली थी। इस दौरान शाहरुख ब्लैक पैंट और शर्ट पहने हुए बेहद कूल अंदाज में दिखे। वहीं रंग में भंग उस वक्त पड़ गया जब मुंबई पुलिस को बीच में ही ये पार्टी रोक देनी पड़ी। 

खबरों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने ऐन पार्टी में जाकर इसे बंद करवा दिया था। इसकी वजह ये रही कि ये पार्टी काफी देर तक चली थी और इसमें तेज आवाज में म्यूजिक के चलते नियमों का उल्लंघन हो रहा था। इस पार्टी को देर रात बंद करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक पार्टी सुबह 3 बजे तक चली थी। 

Neha