कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद कर रोहित शेट्टी ने जीता मुंबई पुलिस का दिल, डायरेक्टर को बताया ''असली दिलवाले''

12/11/2020 1:23:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहते हैं। डायरेक्टर ने कई मौकों पर मुंबई पुलिस की मदद की है। लॉकडाउन के दौरान भी रोहित ने पुलिस के रहने और खाने का इंतजाम किया था। अब हाल ही में मुंबई पुलिस ने हाल ही में निर्देशक 'असली दिलवाले' बताया है और साथ ही उनके साथ वाली एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


याद हो तो रोहित शेट्टी ने कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान फ्रंटलाइन वारियर के लिए काफी अच्छा काम किया और उनकी आगे आकर मदद भी की थी।

 

मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को सम्मानित करते हुए की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'असली दिलवाले। पुलिस की होटल में रहने की व्यवस्था हो या ड्यूटी के दौरान उनके मेडिकल बिलों का खर्च करना हो। रोहित शेट्टी ने इन सभी को कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया है।' फैंस रोहित शेट्टी को सम्मान देते हुए की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे है और कमेंट कर उनकी खूब सराहना भी कर रहे हैं। 


वर्कफ्रंट पर, रोहित शेट्टी सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। जल्द ही उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

suman prajapati