निकिता दत्ता से मोबाइल छीनने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार, देर रात सड़क पर चलते एक्ट्रेस के साथ हुई थी वारदात
12/14/2021 1:50:29 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ पिछले महीने लूटपाट की खबर सामने आई थी। निकिता वॉक पर जा रही थी तभी बाइक पर जा रहे 2 लुटेरों उनका फोन छीन लिया था। इस हादसे से एक्ट्रेस काफी परेशान थी। वहीं अब खबर है कि इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक- मुंबई पुलिस ने 28 नवंबर को बांद्रा में एक्ट्रेस निकिता दत्ता से मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Maharashtra: Mumbai Police says it has arrested three persons in a case pertaining to the mobile phone snatching of actress Nikita Dutta in Bandra on November 28
— ANI (@ANI) December 14, 2021
(Photo: Dutta's Twitter account) pic.twitter.com/Pse2PuALoF
वहीं इस खबर के बाद एक्ट्रेस को चैन की सांस मिली है। निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई इस वारदात की कहानीबताई थी और साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
निकिता ने बताया था कि घटना 28 नवंबर रात की है। वह बांद्रा की 14 नंबर सड़क पर रात करीब 7:45 बजे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और उनके सिर पर थपथपाया जिससे उनका ध्यान भटक गया। इसका फायदा उठाकर एक बदमाश ने हाथ से फोन छीन लिया। जब तक उन्होंने खुद को संभाला और उनके पीछे भागने की कोशिश की तबतक वे बहुत दूर निकल चुके थे।
निकिता दत्ता के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म डिबुक में देखा गया था। इसमें निकिता के साथ इमरान हाशमी लीड रोल में थे। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'रॉकेट गैंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में निकिता के साथ आदित्य सील लीड रोल में हैं।