Drugs Case: भारती और उनके पति हर्ष को बड़ा झटका, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

11/22/2020 4:36:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ड्रग्स में नाम सामने आने के बाद बड़ी मुसीबतों में फंसती जा रही हैं। बीते शनिवार एक्ट्रेस के घर से गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया था। आज कपल की मुंबई के किला कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने दोनों को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है।

PunjabKesari


भारती सिंह और हर्ष को अब 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। भारती सिंह को कल्याण जेल में शिफ्ट किया जाएगा, वहीं हर्ष को टलोजा जेल में ले जाया जाएगा।

PunjabKesari

 

 हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद दोनों ने जमानत याचिका दायर की है जिस पर कल यानि सोमवार को सुनवाई होगी, जिसके बाद ये पता चलेगा कि भारती सिंह को आगे राहत मिलेगी या नहीं।

PunjabKesari
बता दें एनसीबी ने बीते शनिवार को मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी को उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में भारती सिंह ने गांजा लेने की बात को कबूला था। भारती से करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News