यौन उत्पीड़न मामले में गणेश आचार्य को मिली राहत, मुंबई कोर्ट ने कोरियोग्राफर को दी जमानत
6/24/2022 11:59:05 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य एक वक्त उत्पीड़न मामले को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। हालांकि, अब इस केस में कोरियोग्राफर को बड़ी राहत मिल गई है। मुंबई कोर्ट ने गुरुवार को गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में जमानत दे दी है।
गणेश आचार्य बीते गुरुवार को अदालत के सामने पेश हुए, जिसके बाद उन्हें इस मामले में जमानत देते हुए कोर्ट ने राहत दे दी है।
दरअसल, गणेश आचार्य पर एक महिला ने फरवरी 2020 में यौन उत्पीड़न मामले का केस दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गणेश ने दो अन्य लोगों के साथ भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के एक समारोह के दौरान उनके साथ मारपीट की थी और साथ ही अतीत में हुए यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।
महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि साल 2009-10 में जब भी वह गणेश आचार्य के ऑफिस में उनसे मिलने गई तो उन्हें अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर किया और मना करने पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया गया। इसी वजह से 6 महीने बाद ही भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के द्वारा उसकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई। महिला का ये भी आरोप लगाया था कि आचार्य ने अन्य महिलाओं का भी यौन शोषण किया है।
महिला के आरोपों पर पुलिस ने धारा 354-A, 354-C, 354-D और धारा 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, कोरियोग्राफर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया था।
-
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

जानिए श्रावण में इस बार किन तिथियों पर रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत

Masik Shivratri Vrat 2022: आज शुभ योग में करें ये काम, बंगला-गाड़ी होगा आपके पास

वृंदावनः आज बांके बिहारी का दर्शन करेंगे महामहिम, सुरक्षा चाक-चौबंद

भारत ने अफगान भूकंप पीड़ितों को पहुंचाई राहत सामग्री की दूसरी खेप, तालिबान ने कहा-शुक्रिया