लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग मुक्काबाज एक्टर विनीत कुमार सिंह ने लिए सात फेरे, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया

12/1/2021 10:22:57 AM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री पर इन दिनों शादी सीजन चल रहा है। अब तक राजकुमार राव, श्रद्धा आर्या, नील भट्ट जैसे स्टार्स अरने प्यार संग शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए हैं। वहीं विक्की कौशल,अंकिता लोखंडे, मौनी राय जैसे स्टार्स की जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में गुंजन सक्सेना और मुक्काबाज जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विनीत कुमार सिंह भी शादी के बंधन में बंध गए हैं।

PunjabKesari

विनीत कुमार सिंह ने 29 नवंबर को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिरा गोरेमरे के साथ सात-फेरे लिए। विनीत कुमार सिंह शादी की शानदार तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो  विनीत कुमार ऑफ व्हाइट शेरवानी में हैंडसम दिखे। वहीं रुचिरा सुर्ख लाल जोड़े में खूबसूरत लग रही हैं। मांग टीका, हैवी ज्वेलरी, हाथों में लगी मेहंदी, हरी चूड़िया दुल्हन बनीं रुचिरा के लुक को चार-चांद लगा रही है।

PunjabKesari

तस्वीरों के साथ एक्टर ने खूबसूरत कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा-उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारा हाथ थामकर मैं इतनी दूर तक आया। तुम्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं खुद को बहुत ही खुशनसीब मानता हूं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आपका शुक्रिया’। अपनी इस पोस्ट के साथ  विनीत ने अपनी पत्नी रुचिरा को टैग किया।

PunjabKesari

वहीं विनीत कुमार ने 21 साल की उम्र में फिल्म पिता से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इसके बाद विनीत हथियार, चेन खुली की मेन खुली, गैंग्स ऑफ वासेपुर, गैंग्स ऑफ वासेपुर 2, जन्नत जैसी कई फिल्मों का हिस्सा बने लेकिन साल 2018 में आई फिल्म मुक्काबाज विनीत कुमार सिंह के करियर में एक नया मोड़ लेकर आई। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दी। इस फिल्म के बाद विनीत सांड की आंख और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में दिखे। 

View this post on Instagram

A post shared by Vineet Kumar Singh (@vineet_ksofficial)

विनीत की तरह रुचिरा भी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने विनीत कुमार सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मुक्काबाज में बतौर असिस्टेंट काम किया था। उसी दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी। रुचिरा ने बैंड बाजा से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके अलावा रुचिरा ने नवाजुद्दीन सिद्धिकी के साथ फिल्म बोले चूड़िया में भी काम किया और इम्तियाज अली की शॉर्ट फिल्म में भी उन्होंने बतौर एक्ट्रेस काम किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News