अब मुकेश खन्ना ने रिहाना और मिया पर कसा तंज, कहा- एक गाने का 50 करोड़ लेने वाले क्या जाने किसानों का

2/6/2021 12:51:29 PM

मुंबई. हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना ने किसान समर्थन में ट्वीट किया था। रिहाना के बाद ग्रेटा थर्नबर्थ, मिया खलीफा और अमांडा सर्नी ने भी किसानों के पक्ष में ट्वीट किए। इन ट्वीट्स का कई स्टार्स ने समर्थन किया तो कई स्टार्स ने इसका विरोध किया। विदेशी हस्तियों का ट्वीट करना भारतीयों को रास नही आ रहा है। अब एक्टर मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर रिहाना और मिया पर तंज कसा है।


मुकेश खन्ना वीडियो में कहा- किसान आंदोलन का रूप तो बदल ही गया है और अब तो विदेशी सितारे भी मिर्च मसाला लगाकर बातें बनाने लगे हैं। कोई कह रहा था कि सरकार नहीं सुन रही लेकिन दुनिया संज्ञान ले रही है। मैं पूछना चाहता हूं कौन सी दुनिया? पॉप कल्चर की दुनिया या एडल्ट फिल्मों की दुनिया। पॉप स्टार रिहाना, पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा और पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के पक्ष में समर्थन किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

मुकेश खन्ना ने आगे कहा- पहली बात तो ये सभी बाहरी लोग हैं, जिनका हमारे आंतरिक मामलों में कोई लेना देना नहीं है। इन्हें कुछ भी बोलने का या फिर अपना पक्ष रखने का कोई हक नहीं है। ये लोग एक गाने के ही 50 करोड़ लेते हैं। ये क्या किसानों का दर्द समझेंगे। ये किसानों के नहीं बल्कि पैसों के भक्त हैं। इन्हें तो शायद एक-एक ट्वीट के लिए भी करोड़ो मिले होंगे।

 


इसके अलावा मुकेश खन्ना ने कहा- गेटा की जल्दबाजी के कारण इनका प्लान लीक हो गया। इनके पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश चलाने वाली संस्था ट्विटर और वट्स अप द्वारा किसान आंदोलन के पक्ष में साइबर अटैक करवाने वाली थी। अब आँसू बहाने वाले इनके अवसरवादी किसान नेता 6 फरवरी को देश में चक्काजाम करने की धमकी दे रहे हैं।चक्कर ही चक्कर है भाई। कुछ तो करना ही पड़ेगा।

Content Writer

Parminder Kaur