गाय खाने और काटने वालों पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले ''क्या कल्कि आकर बचायेंगे हमारी गौ माता को? शर्म आनी चाहिए''

9/23/2021 9:48:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'शक्तिमान' के नाम से मशहूर यानि मुकेश खन्ना अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर देश के मुद्दों पर अपनी राय देते रहते हैं। इस बार मुकेश खन्ना का गुस्सा गाय खाने और काटने वालों पर फूटा है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर ऐसे लोगों को खूब खरी-खोटी सुनाई है।

 


वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं क्या हम लोग कल्कि का इंतजार कर रहे हैं..कल्कि आकर हमारी गाय माता को बचाएंगे? जब आपके घर की माता-बहनें संकट में होती हैं, तो आप ये इंतजार करते हैं कि पुलिस आएगी तो उन्हें बचाएगी या फिर मिलिट्री आएगी तो उन्हें बचाएगी? जब उनके लिए आप किसी का इंतजार नहीं करते हैं तो गाय हमारी और आपकी माता हैं। ये किसी को बताने की जरूरत क्यों पड़ती है?


View this post on Instagram

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)

उन्होंने आगे लिखा- क्यों खुलेआम गाय खाई जाती हैं? मारी जाती है.. काटी जाती है और एक्सपोर्ट होती है। कुछ लोग बाहर के मुल्कों से गाय खाकर आते हैं तो उनको आदत पड़ जाती है। ऐसे लोग बोलते हैं कि गाय का मांस अच्छा है। शर्म आनी चाहिए आपको। कुछ लोग इसलिए ऐसा करते हैं, क्योंकि यह उनका व्यापार है। गाय के मांस को विदेशों में बेचने से उन्हें लाखों करोड़ों की कमाई होती है।

 

 


मुकेश खन्ना का कहना है कि जिस प्रकार भीष्म पितामह की आत्मा पवित्र मानी जाती है, उसी तरह गाय माता की आत्मा को भी पवित्र कहा गया है। उन्होंने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा, हमारा राष्ट्रीय पशु शेर है, लेकिन वह अपनी रक्षा खुद कर सकता है। गाय नहीं कर सकती। गाय अपने भक्तों की तरफ कातर नजरों से देखती है कि वो आगे बढ़ कर उनकी रक्षा करें। किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं होगी इन्हें काटने की।
इसके साथ ही एक्टर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। मुकेश खन्ना का ये पोस्ट खूब पढ़ा जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

Content Writer

suman prajapati