'भारत को हिंदू राष्ट्र बना कर रहेंगे' महाभारत के भीष्म पितामह का ट्वीट-'जब जिन्ना ने पाकिस्तान बनाया तब नेहरु ग्रुप ने हिंदुस्तान क्यों नहीं बनाया'

7/31/2022 10:24:19 AM

मुंबई:दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना एक जाना पहचाना नाम है। लोग उन्हें 'भीष्म पितामह' और 'शक्तिमान' के रुप में जानते हैं। वैसे तो मुकेश खन्ना लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वह बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, मुकेश ने शनिवार को एक ट्वीट कर मुकेश खन्ना ने मोहम्मद अली जिन्ना और देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरु का जिक्र करते हुए सरकार से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा-'हिंदुस्तान में रहकर अपने ही देश को हिंदुस्तान ना कह कर इंडिया कहलवाना बहुत हो गया है। ये तो उसी वक्त हो जाना चाहिए जब पाकिस्तान बना। हैरानी इस बात की है कि जब जिन्ना ने पाकिस्तान की मांग रखी और उसे बना दिया तब नेहरु ग्रुप ने हिंदुस्तान क्यों नहीं बनाया।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल का लिंक डाला है जिसमें एक्टर के साथ जगद्गुरु परमहंस आचार्य भी नजर आ रहे हैं। मुकेश खन्ना एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि हम दोनों भारत को हिंदू राष्ट्र बना कर रहेंगे। 

वीडियो में जगद्गुरु परमहंस आचार्य मुकेश खन्ना से पूछते नजर आ रहे हैं कि हिंदू राष्ट्र के बारे में आपके क्या विचार है? इस पर मुकेश खन्ना कहते हैं- 'इस बात को मैंने एक साल पहले भी उठाया था कि हमारा देश पहले अखंड था तो आज क्यों नहीं है?' उन्होंने वीडियो में भारत सरकार से अपील की कि देश को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।  ऐसे में मुकेश खन्ना के बयान के बाद आने वाले समय में नया विवाद देखने को मिल सकता है।

काम की बात करें तो मुकेश खन्ना 'शक्तिमान' की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि टीवी की दुनिया से निकलकर शक्तिमान अब बड़े पर्दे पर जल्द ही नजर आने वाला है। उन्होंने बताया था कि इस फिल्म को कम से कम 300 करोड़ के बजट में बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि इससे फिल्म के बारे में उन्होंने इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी।  

Content Writer

Smita Sharma