बहन की रिसेप्शन में आलिया ने लूटी महफिल, अमिताभ-रेखा समेत स्टार्स का लगा जमावड़ा

1/26/2019 2:14:29 PM

मुंबई: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट की बेटी साक्षी भट्ट शादी के बंधन में बंध गईं हैं। साक्षी ने मजहिर संग सात फेरे लिए है। वहीं, बीती रात मुकेश भट्ट ने मुंबई के होटल ताज एंड में करीबी रिश्तेदारों और स्टार्स के लिए रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। साक्षी और मजहिर की रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे।

अपनी रिसेप्शन पार्टी में साक्षी ग्रे कलर का गाउन पहने हुए खूबसूरत अंदाज में दिखीं। वहीं, मजहिर ब्लू कलर का सूट पहने हुए दिखे।

अपनी कजिन बहन की रिसेप्शन में आलिया व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। आलिया ने मुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा को पोज दिए और वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

पार्टी में रेखा ग्रीन और पिंक कलर की साड़ी पहने हुए बेहद सुंदर लग रही थीं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। इस दौरान अमिताभ ब्लू कोट और ब्लैक पेंट पहने हुए दिखे वहीं, जया रेड सूट पहने हुए दिखीं।

मुकेश भट्ट की बेटी रिसेप्शन पार्टी में अक्षय व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट पहने हुए नजर आए।

उन्होंने अनिल कपूर के साथ जमकर मस्ती की।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर पार्टी में बेहद कैजुअल ड्रेस में दिखाई दिए। उन्होंने ब्लैक जैकेट और ब्राउन पेंट और व्हाइट कैप पहनी हुई थी।

अनिल कपूर भी साक्षी की रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करने पहुंचे।

वहीं, विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ नजर आईं। ब्लैक ड्रेस में कपल ने जमकर पोज दिए।

बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पार्टी में पहुंचे। इस ड्रेस में यह दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे थे।

इमरान हाशमी में अपने परिवार के साथ पार्टी में पहुंचे।

आलिया के साथ फिल्म 'उरी' में काम कर चुके विक्की कौशल साक्षी और मजहिर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे।

पूजा भट्ट अपनी कजिन की पार्टी में ब्लैक ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

राजकुमार राव गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ खूबसूरत अंदाज में दिखे। दोनों ने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए।

जूही चावला भी पार्टी में पति के साथ पहुंची दोनो ने जमकर पोज दिए।

दीया मिर्जा भी साक्षी और  मजहिर की रिसेप्शन पार्टी में पति के साथ खूबसूरत अंदाज में पहुंची।

श्रद्धा कपूर भी पार्टी में ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 

पार्टी में दिव्या खोसला पति भुषण कुमार के साथ पहुंची। इस दौरान दिव्या यैलो और पिंक सूट पहने हुए बेहद सुंदर नजर आईं। 

टाइगर श्रॉफ भी ब्लैक सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। 

पूजा भट्ट, मुकेश भट्ट, अक्षय कुमार, अनिल कपूर काफी मस्ती करते हुए नजर आए। सभी ने एक साथ पोज भी दिए। 

इन स्टार्स के अलावा कार्तिक आर्यन, डिनो मोरीया, ऋतिक रोशन समेत कई स्टार्स पहुंचे। 

 

 

Neha