पापा-मम्मी संग स्कूल पहुंचे पृथ्वी अंबानी,क्लासरूम में बोर्ड के पास बैठ क्यूट दिखे अंबानी फैमिली के 'राजकुमार'

3/16/2022 11:39:24 AM

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की फैमिली वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहती है लेकिन इसके  मेंबर्स किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। वहीं अंबानी फैमिली के सबसे नए सदस्य व राज​कुमार पृथ्वी अंबानी को तो पहली बार पब्लिक प्लेस पर देखा गया। दरअसल, मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी 1 साल के हो गए हैं ऐसे में उन्होंने स्कूल जाना शुरु कर दिया है। 15 मार्च 2022 को पृथ्वी अंबानी पहले दिन स्कूल गए। 


अंबानी परिवार के 'राजकुमार' पृथ्वी का सनफ्लावर नर्सरी स्कूल में एडमिशन हुआ है, जहां उन्हें पहली बार स्पॉट किया गया।  ये अंबानी परिवार के लिए गर्व का पल है। पृथ्वी मम्मी श्लोका और पापा आकाश के साथ स्कूल आए।

इस दौरान उनके साथ जूनियर अंबानी पृथ्वी भी दिखाई दिए। तस्वीरों में पृथ्वी की मासूमियत ने हमारा दिल ही जीत लिया। श्लोका ने अपने लाडले को गोद में लिया हुआ है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट मास्क भी लगाया हुआ है।

पृथ्वी ओरेज एंड व्हाइट आउटफिट में क्यूट दिखे। स्कूल के बाहर से ही नहीं उसके अंदर से भी पृथ्वी की एक फोटो सामने आई है।

स्कूल से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो काफी प्यारे लग रहे हैं। सामने आई फोटो में पृथ्वी क्लास में बैठे हुए दिख रहे हैं। सनफ्लावर नर्सरी स्कूल मुंबई के मालाबार हिल में स्थित है। ये वही नर्सरी स्कूल है, जहां उनके माता-पिता, आकाश और श्लोका अंबानी ने पढ़ाई की थी।


मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता शादी रचाई थी। उस समय इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के डेढ़ साल बाद यानी 10 दिसंबर 2020 को इस कपल के घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। 
 

 

Content Writer

Smita Sharma