गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती राखी सावंत की मां, 'मसीहा' बन मदद के लिए आगे आए मुकेश अंबानी

1/18/2023 11:47:01 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री की 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत इन दिनों दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। एक तो राखी सावंत को बॉयफ्रेंड आदिल संग निकाह के खुलासे के बाद खूब बधाइयां मिल रही हैं तो दूसरी तरफ वह अपनी मां की खराब तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं। राखी सावंत की मां जया भेड़ा को ब्रेन ट्यूमर है, जिसके चलते वह काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी राखी की मां की आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं।

 

हाल ही पैपराजी संग बातचीत में राखी ने बताया कि अंबानी जी जो हैं वो मदद कर रहे हैं और नामदेव जोशी, वो हेल्प कर रहे हैं। जो ज्यादा प्राइज है उसे थोड़ा कम प्राइज करके दो महीने के लिए हम मम्मी को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आगे राखी ने मां की हालात के बारे में बात करेत हुए कहा, मम्मी किसी को पहचान नहीं रही हैं, उनकी आधी बॉडी पैरालाइज्ड हो गई है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

बता दें, राखी सावंत जब बिग बॉस मराठी से बाहर आईं, तब उन्हें अपनी मां की हालत के बारे में पता चला था। राखी ने रोते हुए अस्पताल से वीडियो शेयर फैंस को मां की अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगने की अपील की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News