पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर मुबारकां से हारी इंदु सरकार

7/29/2017 11:53:20 PM

मुंबईः मुबारकां और इंदु सरकार की ओपनिंग बेहद कमजोर रही है। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म मुबारकां शुक्रवार को देश भर की 2300 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई। फिल्म में अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी और नेहा शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। पहले दिन फिल्म देखने पहुंचे लोगों से सिनेमाघरों की 20-25 प्रतिशत सीटें भरीं।

 

ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के पहले दिन के कलेक्शन (10 करोड़) से भी कम है। फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में हैं और अनिल कपूर उनके चाचा का किरदार निभा रहे हैं जो कि रियल लाइफ में भी अर्जुन के चाचा हैं। मुबारकां का पहले दिन का कलेक्शन इस साल आई रंगून और राब्ता जैसी फ्लॉप फिल्मों से भी कमजोर रहा है लेकिन माना जा रहा है कि माउथ पब्लिसिटी से फिल्म को शनिवार और रविवार को बड़ा फायदा मिल सकता है।

 

उधर रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिरी मधुर भंडारकर की इमरजेंसी से जुड़ी कहानी पर बनी इंदु सरकार को पहले दिन सिर्फ एक करोड़ 42 लाख रुपए का ही कलेक्शन मिल सका है। इस फिल्म की भी अभी ऑफिशियल फिगर आनी बाकी है। कीर्ति कुल्हरी और नील नितिन मुकेश स्टारर इस फिल्म का मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कई जगह विरोध हुआ और शो बंद करने पड़े।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News