एक बार फिर लोगों को नई पहचान दिलाने लौटा 'MTV रोडीज़', दिल्ली से हुई ऑडिशन की शुरुआत

1/6/2019 3:21:34 PM

मुंबई: टीवी रियालिटी शो 'MTV रोडीज़' एक बार फिर शुरु होने जा रहा है। यह आज के यंगस्टर का सबसे पसंदीदा शो है। जिसका हिस्सा हर कोई हिस्सा बनना चाहता है। आज से इस शो के ऑडिशन शुरु होने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद रोडीज़ जज निखिल चिनापा ने तस्वीर शेयर करते हुए दी।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- एक बार फिर वापस आ रहे हैं। इसके साथ यह भी बताया गया कि आज दिल्ली में इसका पहला ऑडिशन होगा। रोडिज़ के ऑडिशन दिल्ली के अलावा पुणे,कोलकाता और चंडीगढ़ में भी हो सकते हैं। 

 

2 राउंड में सेलेक्शन

इस शो का हिस्सा बनने के लिए 2 राउंड से गुजरना पड़ता है। पहला राउंड ग्रुप डिस्कशन और दूसरा पर्सनल इंटरव्यू का होता है। इन दोनों राउंड में अपना बेस्ट देने वाले कंटेस्टेंट को ही शो में जगह मिलती है। इस शो के जज नेहा धूपिया, रणविजय, रफ्तार, निखिल चिनापा और प्रिंस नरुला हैं। 

इन कंटेस्टेंट को मिली पहचान

इस शो के जरिए कई लोगों को काफी पहचान मिली। इनमें रणविजय सिंह, आयुष्मान खुराना, बानी, प्रिंस नरूला और आशुतोष कौशिक के नाम शामिल हैं। 

Smita Sharma