नहीं रहे ''एमटीवी लव स्कूल'' फेम जगनूर अनेजा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

9/23/2021 12:28:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सितंबर महीने की शुरुआत में बिग बॉस 13 फेम सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में अचानक निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। फैंस अभी उनके निधन के गम से उबर नहीं पाए हैं कि इसी बीच एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी दुखी हैं।

PunjabKesari


रिपोर्ट्स की मानें तो जगनूर अनेजा इन दिनों मिस्र में छुट्टियां मना रहे थे। वहीं अचानक हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर के बाद फैंस और उनके करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Jagnoor Aneja (@jagnoor_aneja)

फिल्म और टीवी एक्टर करण सिंह छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- 'मुझे नहीं पता क्या हुआ...इतने जवान और फिट..फिर भी ये कार्डियक अरेस्ट जिंदगियां ले रहा है। जगनूर अनेजा इतने क्लोज फ्रेंड नहीं थे, लेकिन फिर भी जब कभी वो मिलता था, काफी हंसमुख था।'

PunjabKesari


बता दें,  एमटीवी लव स्कूल में जगनूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मोनिका के साथ भाग लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News