BMW कार में  ऑटोग्राफ देकर धोनी ने बना दिया फैन का दिन, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ''ये इंडिया की महंगी गाड़ी बन गई''

11/11/2023 3:32:36 PM

मुंबई: कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए उनके फैंस बेचैन रहते हैं। रिटायरमेंट के लंबे समय बात भी धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई बल्कि उनका क्रेज पहले से ज्यादा बढ़ गया है। माही भी अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं।  इस बार उन्होंने अपने एक लकी फैन, अभिषेक केरकेट्टा को उसकी बीएमडब्ल्यू 740i सीरीज (BMW 740i Series) पर एक विशेष ऑटोग्राफ देकर खुश कर दिया।

इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबूत है। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि माही कार के पास आकर खड़े होते हैं। फिर अंदर बैठते ही उन्हें एक शख्स ये समझाने लगता है कि ऑटोग्राफ कहां और कैसे देना है।

इसके बाद वो कार के हैंड रेस्ट पर धोनी को ऑटोग्राफ देने को कहता है। धोनी भी व्यक्ति का दिल रखते हैं और कार पर बड़ा सा ऑटोग्राफ देते हैं।

फैंस को भी धोनी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को बजाज सुमित कुमार (@bajaj.sumeetkumar) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumeet Kumar Bajaj (@bajaj.sumeetkumar)

बता दें कि कुछ समय पहले धोनी को शाहरुख खान के जन्मदिन पार्टी में स्पॉट किया गया था।

Content Writer

Smita Sharma