मुंबई में फिल्म 'मित्रों' का नया गाना 'कमरिया' किया गया लॉन्च, ग्लैमरस अंदाज में दिखी कृतिका

9/1/2018 3:49:05 PM

मुंबई: निर्देशक नितिन कक्कड़ ने अपनी अपकमिंग फिल्म "मित्रों" के नए गीत 'कमरिया' को मुंबई में शुक्रवार की शाम एक भव्य संगीत समारोह में लॉन्च किया। 

 

 

फिल्म से गरबा ट्रैक रिलीज करते हुए "मित्रों" की कास्ट और क्रू के लिए यह यादगार शाम से कम नहीं थी जहां हर कोई गरबा के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

 

 

सभी इस नए गाने पर जमकर थिरकते दिखे। जैकी भग्गानी और कृतिका कामरा के साथ प्रतीक गांधी और शिवम पारेख गाने के कोरियोग्राफर मुदास्सर खान के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नजर आए, जबकि गायक दर्शन रावल, सोनू निगम, जुबिन नौटियाल और शारीब-तोशी ने स्टेज पर फिल्म के गानों को गुनगुनाकर महफिल में चार चांद लगा रहे थे।

 

इस खास मौके पर जैकी और कृतिका के साथ प्रतीक गांधी, शिवम पारेख, नीरज सूद, निर्देशक नितिन कक्कड, निर्माता विक्रम मल्होत्रा, गायक सोनू निगम, दर्शन रावल, जुबिन नौटियाल और शारीब-तोशी आदि मौजूद थे।

 

फिल्म 'मित्रों' का नया गाना 'कमरिया' मॉडर्न दिनों का गरबा एंथम है जो पारंपरिक गुजराती लोक संगीत और आधुनिक फंकी बीट का एकदम सही मिश्रण है।

 

 

फिल्म की बात करें तो यह गुजरात के स्थानीय शहर अहमदाबाद में फिल्माई गई है। हंसी से भरपूर ट्रेलर ने फिल्म के हित में काम करते हुए दर्शकों को फ़िल्म के प्रति उत्सुक कर दिया है।

 

 

फिल्म के पहले गीत 'द पार्टी इज़ ओवर नाउ' को लोगों ने काफी पसंद किया। यो यो हनी सिंह का यह ट्रैक अपनी रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसके अलावा इस फिल्म के गाने 'संवरने लगे' और 'चलते चलते' के रिलीज होनो के बाद गर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का अंतजार कर रहा है।

 

 

बता दें कि यह फिल्म नितिन ककर के निर्देशन में बनी जो 14 सितंबर, 2018 को रिलीज होने वाली है। इसका निर्माण अबुंडेंटिया एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Neha