फिल्म ''गुल मकई'' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, हाथ में जलती किताब पकड़े नजर आई रीम शेख

7/4/2018 1:46:38 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस रीम शेख की अपकमिंग फिल्म 'गुल मकई' का मोशन पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें रीम का आधा चेहरा द‍िख रहा है और उनके हाथ में क‍िताब है। जिसमें से धमाका होता दिख रहा है।

 

 

इसके बैकग्राउंड में कबीर बेदी की आवाज सुनाई दे रही है,'यह तब की बात है जब जिहाद और धर्म के नाम पर तालिबान पाकिस्तान और अफगानिस्तान को तबाह कर रहा था, तभी पाकिस्तान के एक छोटे से गांव से एक आवाज उठी।' इस मोशन पोस्टर को रीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
 

 

A post shared by Reem (@reem_sameer8) on

 

 

यह फिल्म नोबल पुरस्‍कार व‍िजेता मलाला यूसुफजई के जीवन पर बनी है। वह पाकिस्तान की ऐक्टिविस्ट हैं जो बचपन से महिला शिक्षा के लिए जागरुकता का काम कर रही थीं। 2012 में तालिबानियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद ब्रिटेन में उनका इलाज चला। 2014 में उन्हें शांति का नोबल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।  

 

 

बता दें इस फिल्म से रीम बाॅलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा दिव्या दत्त, रागि‍नी खन्‍ना मुख्य किरदार में हैं। 

Punjab Kesari