रिलीज हुआ फिल्म '2.0' का टीजर, रजनीकांत के लिए मुश्किल बने अक्षय कुमार

9/13/2018 9:34:25 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रजनीकांत नजर आएंगे। टीजर में अक्षय का लुक काफी डरावना है। यह फिल्म रजनीकांत की 'रोबोट' का सीक्वल है। टीजर रिलीज हुए कुछ ही देर हुई है और अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी हैं। यह टीजर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है।

 

 

 

 

टीजर देखने से ही लग रहा है कि इसे हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि '2.0' साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिले तो ये पहले ही दिन 100 करोड़ तक कमा सकती है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म का बजट 550 करोड़ बताया जा रहा है, जो बाहुबली से 200 करोड़ रुपए ज्यादा है। फिल्म 29 नवंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

Konika