सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है फिल्म ''2.0'' के ये मीम, देख हंसी रोकना होगा मुश्किल

9/15/2018 5:26:20 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार रजनीकांत नजर आएंगे। टीजर में अक्षय का लुक काफी डरावना है।

 

 

 

टीजर लॉन्च के कुछ ही मिनटों के भीतर यह इंटरनेट पर वायरल हो गया है और यूट्यूब पर इसे अब तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 500 करोड़ के बजट से बन रही इस फिल्म में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जहां इस फिल्म के टीजर ने काफी सुर्खियां बटौरी, वहीं टीजर में दिखाए गए कुछ सीन्स को लेकर ट्रोल भी हुई।

 

टीजर में एक सीन दिखाया गया है जिसमें रोबोट चिट्टी का किरदार निभा रहे रजनीकांत 360 डिग्री गन से दुश्मनों को खत्म कर रहे हैं। एक यूजर को यह सीन काफी हद तक दिवाली की चकरी जैसा लगा। डबस्मैश ऐप म्यूजिकली पर तंज कसते हुए एक यूजर ने ये मीम बनाया। 

 

 

 

 

फिल्म की बात करें तो टीजर देखने से ही लग रहा है कि इसे हॉलीवुड स्टैंडर्ड का बनाने की कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि '2.0' साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म को बढ़िया माउथ पब्लिसिटी मिले तो ये पहले ही दिन 100 करोड़ तक कमा सकती है।

 

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म का बजट 550 करोड़ बताया जा रहा है, जो बाहुबली से 200 करोड़ रुपए ज्यादा है। फिल्म 29 नवंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

Neha