साउथ इंडियन शादी के बाद अब बंगाली दुल्हन बन मौनी रॉय ने सूरज नाम्बियार के साथ लिए सात फेरे, रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी ''टीवी की नागिन''

1/27/2022 9:35:13 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई है। कपल ने सुबह सुबह साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की थी। वहीं शाम को बंगाली रीति-रिवाजो से सात फेरे लिए हैं। मौनी और सूरज ने दो बार शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में मौनी रेड लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ग्रीन और गोल्डन जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और रेड दुपट्टे से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।

वहीं सूरज गोल्डन शेरवानी में काफी जच रहे हैं। कपल की तस्वीरें शादी के मंडप की हैं। दोनों शादी की रस्में करते हुए नजर आ रहे हैं। सूरज मौनी की मांग भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें सूरज साउथ इंडियन हैं और मौनी बंगालन हैं। इसी कारण कपल ने दो तरीके से शादी की। मौनी रॉय और सूरज नाम्‍ब‍ियार काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सूरज दुबई में इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकर हैं। वह कर्नाटक के रहने वाले हैं और सिव‍िल इंजीनियर भी हैं। दोनों ने गोवा में शादी की। कोरोना को ध्यान में रखते हुए शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।  

Content Writer

Parminder Kaur