महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिव की भक्ती में डूबीं 'टीवी की पार्वती' मौनी रॉय, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी शुभकामनाएं
3/1/2022 11:32:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज देश भर में देवों के देव महादेव के महापर्व महाशिवरात्रि की धूम मची हुई है। भोलेबावा के भक्त शिव भक्ती में डूबे नजर आ रहे हैं। मंदिर मंत्रोच्चारण, आरती और मंदिर की घंटी के स्वरों से गूंज रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रेट भी इस मौके पर शिव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और अपने फैंस को इस महापर्व की बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने अपनी शिव की अराधना करते हुए की तस्वीरें शेयर कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
मौनी रॉय ने अपने भोले बाबा के दरबार से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें किसी में वो शिव जी की भक्ति में डूबी हुई तो कभी आराधना करती हुई नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का अलग-अलग लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''करपूर गौरम करूणावतारम
संसार सारम भुजगेन्द्र हारम |
सदा वसंतम हृदयारविंदे
भवम भवानी सहितं नमामि ||
आप सभी को महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएँ
#myoneandonly.''
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें, मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बाद अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने 27 जनवरी को सूरज संग गोवा में शादी रचाई थी। अब कपल की वेडिंग को पूरा एक महीना हो चुका है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका को चीन के साथ संभावित टकराव के लिए तैयार रहना चाहिए : पेंटागन

पानीपत में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की

फिर से पनपने लगा कोरोना, जानें कितने मामले आए पाजीटिव

कानपुर देहात में ऑयल फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट: 1 मजदूर की मौत, 6 गंभीर; धमाका इतना तेज था कि छत में दरारें पड़ गईं