मौनी रॉय ने तस्वीरें शेयर कर एकता कपूर को किया बर्थडे विश, ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं हसीनाएं

6/7/2022 11:36:10 AM

मुंबई. टीवी प्रोडयूसर एकता कपूर आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। एकता को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने मौनी रॉय ने भी एकता को बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने एकता के साथ खूबसूरती तस्वीरें शेयर कर प्यारा-सा नोट लिखा है।


तस्वीरों में मौनी पीच लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। मांग टीका एक्ट्रेस के लुक में और भी चार-चांद लगा रहा है। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं एकता ब्लैक और गोल्डन शरारा सूट में दिखाई दे रही है। इसके साथ एकता ने मजेंटा दुपट्टा कैरी किया हुआ है। एकता ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। मौनी एकता के गले मिलती हुई नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- आपके कारण मेरी जिंदगी में जो प्रकाश रहा है। आपका जन्मदिन उसके लिए धन्यवाद देने का एक सही अवसर है। ये दिन आपके लिए आशीर्वाद और प्यार लेकर आए। लव यू फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और एकता को बर्थडे विश कर रहे हैं।


बता दें मौनी ने एकता के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से टीवी डेब्यू किया था। इसके अलावा मौनी ने एकता के शो नागिन में काम किया, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया। काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। इस फिल्म को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Content Writer

Parminder Kaur