भगवान शिव की अराधाना: सदगुरु आश्रम पहुंची मौनी राॅय, भोलेनाथ की भक्ति में दिखी लीन टीवी की ''पार्वती''

2/9/2021 1:03:18 PM

मुंंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मौनी राॅय कभी अपने ड्रेसिंग सेंस तो कभी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में मौनी का एक बेहद ही प्यारा वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीवी की पार्वती भगवान शिव की अराधाना करती दिख रही हैं।

दरअसल, मौनी इन दिनों सदगुरु आश्रम में हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं मौनी कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन कर रही हैं। वह कभी हाथ जोड़ भगवान शिव के सामने नतमस्तक हो रही हैं तो कभी उनकी प्रतिमा के आगे नाच रही हैं। वीडियो में वह पूरी तरह भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिख रही हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में शिवाष्ट सुना जा सकता है। लुक की बात करें तो मौनी व्हाइट कलर के फ्राॅक सूट में नजर आ रही हैं। मौनी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

'नागिन' बन लोगों के दिलों में राज करने वाली मौनी 'देवों के देव महादेव' में नजर आ चुकी हैं। सीरियल में मौनी ने 'पार्वती देवी' और 'सती' का रोल प्ले किया था।

 

मौनी के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो मौनी रणबीर कपूर आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन रणबीर के बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी ने किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

 

 

Content Writer

Smita Sharma