27 जनवरी को दुल्हन बनेंगी मौनी राॅय,बाॅयफ्रेंड संग गोवा में बीच किनारे लेंगी सात फेरे

1/13/2022 11:02:14 AM

मुंबई: टीवी की 'नागिन' यानि एक्ट्रेस  मौनी रॉय जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं।  मौनी लंबे संय से दुबई बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार को डेट कर रही हैं। वहीं अब दोनों जल्द इस रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में  मौनी रॉय की शादी की तारीख और वेन्यू की जानकारी सामने आई है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नाम्बियार के साथ सात फेरे लेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस शादी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

PunjabKesari

गोवा में होगी मौनी और सूरज की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी गोवा में होगी। शादी में कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। कुछ मेहमानों के नाम भी सामने आए हैं। दोनों गोवा के फाइव स्टार होटल में शादी करेंगे।

PunjabKesari

यह भी कहा जा रहा है कि 28 जनवरी को शादी का जश्न मनाया जाएगा। पहले यह अनुमान लगाया गया था कि मौनी और सूरज दुबई या इटली में शादी कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी का समारोह दो दिवसीय होगा। मौनी रॉय की शादी में आशका गोराडिया और एकता कपूर शामिल होंगी। 

PunjabKesari

शादी से पहले की रस्में 26 जनवरी को होंगी और उसके बाद 27 जनवरी को बीच किनारे शादी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक मौनी रॉय ने दक्षिण गोवा में एक पूरा फाइव स्टार होटल बुक किया है। तैयारियां जोरों पर हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वेन्यू को व्हाइट कलर से सजाया गया है।  गौरतलब है कि मौनी रॉय के बाॅयफ्रेंज सूरज दुबई में रहने वाले इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News