अपनी बैस्ट फ्रैंड रुबी को दुबई जेल में मिलने पहुंची ये एक्ट्रैस, नहीं रोक पाई अपने आंसू

9/21/2017 10:06:51 AM

मुंबई: टीवी एक्टर और सिंगर अमित टंडन की वाइफ रूबी टंडन पिछले तीन महीनों से दुबई की जेल में हैं। 

हाल ही में एक्ट्रैस मौनी रॉय रूबी को जेल में मिलने पहुंची। खबरों की मानें तो रूबी और मौनी की मुलाकात काफी इमोशनल थी, क्योंकि ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

बताया जा रहा है कि मौनी ने जैसे ही अपनी दोस्त को सलाखों के पीछे देखा तो वो अपने आंसू रोक नहीं पाईं। मौनी के अलावा रूबी से मिलने कई टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स यहां आ चुके हैं। इनमें संजीदा शेख, इकबाल खान, लक्की मोरानी, रोहित वर्मा, विक्रम भट्ट और प्रोड्यूसर सुहाना सिन्हा जैसे नाम शामिल हैं। 

बता दें कि रूबी तकरीबन तीन महीनों से जेल में अपनी बेटी जियाना से दूर सजा काट रही हैं। इनके हसबैंड अमित ने इनकी बेल करवाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन इनकी बेल दो बार रिजेक्ट कर दी गई। गौरतलब है कि दुबई हेल्थ अथॉरिटी का कहना है कि रूबी ने सरकारी अधिकारियों को धमकी दी थी। इसी आरोप के चलते उन्हें दुबई की अल राफा जेल में बंद किया है।