बधाई हो! हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हुए सूरज नांबियार-मौनी रॉय, मलयाली रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधा कपल

1/27/2022 11:19:36 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बधाई हो! आखिर फैंस के लंबे इंतजार के बाद एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी से कपल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में दुल्हन बनीं मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके पति भी परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।

मौनी और सूरज ने मलयाली रीति रिवाज से शादी रचाई है। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ने अपनी शादी में रेड एंड व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हैं, जिसके साथ उन्होंने गोल्ड हैवी ज्वेलरी को कैरी किया है।

मलयाली लुक में दुल्हन बनी मौनी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वहीं उनके पति सूरज नांबियार इस दौरान गोल्डन कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट धोती में पत्नी संग मौचिंग किए परफेक्ट दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सूरज अपने होने वाली दुल्हनियां मौनी के गले में मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

वहीं अन्य एक वीडियो में कपल एक दूसरे को वरमाला पहनाता बेहद खुश नजर आ रहा है। फैंस को मौनी और सूरज का ये वेडिंग लुक खूब पसंद आ रहा है।

Content Writer

suman prajapati