Pictures: छन्नी से पिया की सूरत देख मौनी राॅय ने तोड़ा व्रत, गाल पर Kiss कर पत्नी पर खूब प्यार लुटाते दिखे सूरज
10/14/2022 8:45:49 AM

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी राॅय ने पति सूरज नांबियार संग अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट किया। पहले करवाचौथ जहां उन्होंने हाथों में पिया के नाम के साथ शिव पार्वती वाली मेहंदी सजाईं। वहीं पहले करवाचौथ पर सूरज मौनी पर खूब प्यार लुटाते दिखे।
इस दौरान की खूबसूरत तस्वीरें मौनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। मौनी ने दुल्हन की तरह सज-संवरकर व्रत पूरा किया।मौनी ने पति सूरज नाम्बियार के साथ घर की छत पर करवा चौथ की पूजा संपन्न की। लुक की बात करें तो मौनी ने गोल्डन साड़ी पेयर की थी।
सुहाग की लाल चूड़ी, जूड़े में गुलाब का फूल लगाएं मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस मौके पर वह पारंपरिक तरीके से पति को छलनी में निहारती नजर आईं। व्रत खोलने के बाद एक्ट्रेस पर उनके पति ने खूब प्यार लुटाया।
मौनी रॉय ने इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस ने जनवरी 2022 में दुबई के जाने माने बिजनेस मैन सुरज नाम्बियार से बंगाली और साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी रचाई।
काम की बात करें तो मौनी हाल ही में रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आईं हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।