मौनी रॉय ने गार्डन में करवाया शानदार फोटोशूट, व्हाइट ड्रेस में एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक ने बटोरी सुर्खियां

8/28/2020 1:37:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस की लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही सनसनी मचाती है। बता दें इन दिनों मौनी फिल्म के प्रोजैक्ट के चलते लंदन में हैं और वहां से वो अपने फैंस के साथ अपने से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस तारीफों की बौछार कर रहे हैं। 

 

लगता है मौनी रॉय को नेचुरेलिटी के साथ टाइम स्पैंड करना बेहद पसंद है, क्योंकि वो अक्सर गार्डन में फूल और पौधों के साथ एंजॉय करते हुए की तस्वीरें शेयर करती हैं।

जैसा कि हाल ही में देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में मौनी व्हाइट कलर के आउटफिट में कहर ढा रही हैं।


 

न्यूड मेकअप, पिंक लिप्स और ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। किसी तस्वीर में मौनी गार्डन में बेफिक्रे अंदाज में लेटी हुई नजर आ रही हैं तो किसी में अपना कातिलाना अंदाज से फैंस को कायल कर रही हैं।

 

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' है। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'मेड इन चाइना' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ अहम भूमिका में नजर आई थी।
 

 
 

suman prajapati