फ्रेंड संग स्पाॅट हुई मौनी राॅय, ऑल ब्लैक लुक में दिखा स्टाइलिश अंदाज

4/29/2019 2:04:49 PM

मुंबई: टीवी से बाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी मौनी राॅय अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मौनी को मुंबई में उनकी फ्रेंड के साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान मौनी ऑल ब्लैक लुक में दिखीं।

मौनी ने ब्लैक टाॅप और स्कर्ट में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। ब्लैक शेड्स, लाइट मेकअप और खुले बाल उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं। अपने लुक को मौना ने पिंक कलर के लिप ग्लाॅस से कप्लीट किया था।

इस दौरान मौनी ने मुस्कुराते हुए कैमरे में कई पोज दिए। मौनी की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

मौनी छोटे परदे के सीरियल नागिन से घर-घर में पॉपुलर हुईं थी। मौनी रॉय ने साल 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में मौनी रॉय की एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

मौनी हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉ' में नजर आईं थीं। फिल्म के एक गाने में मौनी रॉय ने जॉन अब्राहम के साथ बेहद हॉट सीन दिए थे। इसके अलावा मौनी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा मौनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा राजकुमार राव और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं।

Smita Sharma