एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई मौनी रॉय, पिंक चैक की वेस्टर्न ड्रेस में आईं नजर

8/6/2019 8:07:02 PM

 

तड़का टीम। बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय टीवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। छोटे पर्दे की नागिन यानी मौनी रॉय अपने लुक्स से हमेशा कहर ढहाती रहती हैं। मौनी अपना ग्लैमरस अंदाज़ हमेशा अपने फ़ैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मौनी के फ़ैंस भी उन्हें अलग-अलग अंदाज़ में देखना काफ़ी पसंद करते हैं। वह अपनी अदाकरी और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मौनी एयरपोर्ट लुक के कारण हमेश ट्रेंड में रहती है। अभी हाल ही में उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मौनी, पिंक कलर की बारीक़ चैक में वेस्टर्न लुक में नजर आईं। 
देखिए तस्वीरें-


मौनी रॉय अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में लगी हुई हैं। इस फिल्म में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आने वाले हैं। मौनी रॉय इस फिल्म में नेगेटिव रॉल करेंगी। 

Smita Sharma