गर्लगैंग संग मस्तमौला बन तुर्की में ट्रिप काट रहीं मौनी रॉय, पति सूरज को बाहों में भर जड़े लगातार Kiss

6/4/2022 12:02:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रेटीज में से एक हैं। उन्होंने टीवी सीरियल देवों के देव..महादेव और नागिन जैसे सीरियल्स में अपने काम से खुद को साबित किया है। इसका अलावा वह अपने लुक्स को लेकर भी फैंस का खूब दिल जीतती हैं। इन दिनों मौनी अपने पति सूरज नांबियार और गर्ल गैंग संग तुर्की में इस्तांबुल का ट्रिप काट रही हैं। वहां से वह अपनी मदमस्त तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिन बना रही हैं। देखें तस्वीरें...

 


मौनी ने तुर्की ट्रिप की तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने 'बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर' और #MoreLikeSisters जैसे टैग्स भी दिए हैं।


लुक की बात करें तो मौनी ने व्हाइट शर्ट को पिंक स्कर्ट के साथ टीमअप किया है, जिसमें वह अपनी हॉट लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।

 

इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज पेयर किए हैं और व्हाइट ही पर्स कैरी किया है। लुक को कंप्लीट करती हुई हसीना गर्लगैंग के साथ जबरदस्त पोज दे रही हैं।


अन्य तस्वीरों में मौनी रॉय एक कैफे के बाहर फ्रेंड्स संग ग्रीन ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस ड्रेस में वह काफी हॉट लग रही हैं और फ्रेंड्स के कंधे से कंधा मिलाकर पोज दे रही हैं।


फ्रेंड्स के अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सूरज संग भी एक झलक शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। 


फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

 

काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन अहम भूमिका में हैं। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 
 

Content Writer

suman prajapati