चर्चा में हैं शादी के बाद मौनी राॅय का ये सिजलिंग अवतार, डीप नेक ब्लाउज पहन बालकनी में दिए कातिलना पोज

2/5/2022 12:35:31 PM

मुंबई: एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित नामों में से एक हैं। सूरज नांबियार से शादी के बाद से मौनी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस संग अपनी शादी से जुड़ी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

वहीं हाल ही में मौनी ने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। इन तस्वीरों में मौनी सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है। शादी के बाद मौनी का ये लुक देख फैंस के पसीने छूट गए हैं।

लुक की बात करें तो मौनी ब्लू कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप और मल्टीकलर लेयर्ड स्कर्ट में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इन तस्वीरों में मौनी बालकनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं।

वह अपनी बालकनी से खूबसूरत वादियों का नजारा ले रही हैं। मौनी के आस पास काफी हरियाली नजर आ रही है। इन तस्वीरों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मौनी ने 27 जनवरी को सूरज नांबियार से शादी की है। कपल ने बंगाली और साउथ इंडियन वेडिंग की। हाल ही में मौनी रॉय उनके ससुराल में ग्रैंड वेलकम किया गया था। जिसके कुछ वीडियोज मौनी ने सोशल मीडियो पर शेयर किए थे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब मौनी घर पहुंचती हैं तो उनकी फैमिली और फ्रेंड्ज उनका शानदार स्वागत करते हैं। ये सब देखकर मौनी भावुक हो जाती हैं। वहीं मौनी के पति यानी सूरज नांबियार अपने दोस्तों के साथ भांगड़े पर डांस करते भी नजर आए। वीडियो में मौनी पहले आलता से रंगे अपने पैरों से घर में छाप छोड़ती है और गृह प्रवेश की रस्म पूरी करती नजर आईं।

Content Writer

Smita Sharma