पति सूरज और दोस्तों संग दुबई में चिल कर रही हैं मौनी , पिया की गोद में बैठ टीवी की ''नागिन'' ने यूं दिए पोज

3/23/2022 12:11:46 PM

मुंबई: मौनी रॉय टेलीविजन और बाॅलीवुड  इंडस्ट्री की सबसे दमदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौनी रॉय अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। मौनी ने इस साल जनवरी में बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही मौनी सूरज के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं।

कुछ दिन पहले ही मौनी श्रीलंका में वेकेशन एंजाॅय कर रही थीं,जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। वहीं अब श्रीलंका के बाद मौनी पति सूरज संग दुबई पहुंच गईं हैं। मौनी के इस ट्रिप की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं जिसमें वह बीच किनारे दोस्तों और पति संग चिल मूड में नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में मौनी और सूरज के साथ meet Bros के नाम से फेमस मनमीत सिंह नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में जहां मौनी पति की गोद में बैठ पोज दे रही हैं। वहीं सूरज हाथ में बीयर की बोतल थामें हैं। सभी कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।

वहीं एक तस्वीर में मौनी कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। उनके सामने वाइन का गिलास पड़ा है। लुक की बात करें तो मौनी ब्राउन टाॅप और चेकड स्कर्ट में स्टनिंग दिखीं। उन्होंने ब्लैक शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं सूरज व्हाइट टी-शर्ट और जींस में हैंडमस दिखे। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो मौनी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पहला पार्ट इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगा। इसके अलावा मौनी 'DID लिटिल मास्टर्स' के सीजन 5 में भी जज की भूमिका में दिखेंगी। 
 

Content Writer

Smita Sharma